शुक्रवार, 29 जुलाई 2011

जयपुर ने याद किया पूर्व राज माता को

जयपुर ने याद किया पूर्व राज माता को 
 
जयपुर। पूर्व राज माता गायत्री देवी की दूसरी पुण्यतिथि पर राजधानी जयपुर में याद किया जा रहा। उनकी याद में कई स्कूलों और संगठनों की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गायत्री देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर देश भर में उनकी फोटो की प्रदर्शनी यात्रा की शुरूआत की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक इस प्रदर्शनी में तीन साल की गायत्री देवी से लेकर उनके अंतिम समय तक की तस्वीरें शामिल की जाएंगी। इसमें उनके बचपन, जवानी, चुनाव अभियान, खेल के प्रति प्यार, विशेष्ाकर पोलो और कारों के साथ उनकी तस्वीरें शामिल की गई हैं।

महाराजा सवाई जय सिंह बेनेवोलेंट ट्रस्ट के ट्रस्टी धमेंद्र कंवर ने बताया कि प्रदर्शनी में गायत्री देवी की कुल 160 तस्वीरों को शामिल किया गया है। ये उन्हीं के द्वारा चुनी गई थीं। सबसे पहले यह प्रदर्शनी गायत्री देवी के उन शहरों में पहुंचेगी जहां उन्होंने सबसे ज्यादा समय बिताया है।
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें