रविवार, 10 जुलाई 2011

सचिन के मुरीद हैं "हैरी पॉटर"

 
सचिन के मुरीद हैं "हैरी पॉटर"
 

मुंबई। हैरी पॉटर सीरीज फिल्मों मे मुख्य भूमिका निभाने वाले डेनियल रेडक्लिफ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के जबरस्त फैन हैं। एक अखबार को दिए साक्षात्कार में डेनियल ने कहा कि वे भारत-इंग्लैंड सीरीज के दौरान सचिन से मिलना चाहते हैं।

रेडक्लिफ ने कहा कि "मैं सचिन का बहुत बड़ा फैन हूं। वे सच में एक महान बल्लेबाज हैं। भारत-इंग्लैंड सीरीज के दौरान मैं और मेरे देास्त सचिन से मिलने के लिए आतुर हैं। हम उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए बेहद उत्सुक हैं।"

रेडक्लिफ ने कहा कि वे भारत घूमना चाहते हैं और अगर मौका मिले तो जरूर भारत आएंगे। बकौल रेडक्लिफ "मैं वर्ल्डकप के दौरान भारत यात्रा पर आना चाहता था लेकिन बिजनेस में व्यस्त रहने के कारण मैं नहीं आ सका। लेकिन अब चाहे क्रिकेट का मौका हो या न हो मैं भारत देखने जरूर आऊंगा। मैं जानता हूं कि भारत में भी लोग मेरे जैसे ही क्रिकेट के दीवाने हैं।" उन्होंने बताया कि "मिडनाइट चिल्ड्रेन" नामक किताब से उन्हें भारत के बारे में बहुत कुछ जानकारी मिली और और वे भारत के बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें