गुरुवार, 28 जुलाई 2011

चुंबन लेने वाली मुस्लिम लड़कियां गिरफ्तार

सबा राज्य के तवाउ शहर में मलेशियन इस्लामिक अधिकारियों ने सार्वजनिक तौर एक दूसरे का आलिंगन और चुंबन करने वाली दो मुस्लिम लड़कियों गिरफ्तार किया है।

खबरों के मुताबिक उनकी उम्र 16 और 17 वर्ष है। उन्हें तवाउ नगर निगम और ‘सबा इस्लामिक रिलीजियस अफेर्यस डिपार्टमेंट’ के एक संयुक्त अभियान के दौरान मंगलवार को हिरासत में लिया गया।

विभाग के अधिकारी अब्दुल इमाम बासिरन ने बताया कि दोनों लड़कियों को इस्लामी शरियत आपराधिक अपराध अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

दोषी पाए जाने की स्थिति में उन पर अधिकतम 15,000 रुपए का जुर्माना, छह माह कैद या दोनों की सजा हो सकती है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें