मंगलवार, 12 जुलाई 2011

त्रिवेदी को रेल, जयराम को ग्रामीण विकास





















नई दिल्ली। यूपीए-2 सरकार की अगुवाई कर रहे प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की कैबिनेट में फेरबदल का ऐलान कर दिया गया है। यह देश के संसदीय इतिहास में पहला मौका जब शपथ ग्रहण से कई घंटे पहले कैबिनेट में बदलाव की सूची सार्वजनिक कर दी गई है। यह सूची प्रधानमंत्री की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
दयानिधि मारन और मुरली देवड़ा उन सात मंत्रियों में शामिल हैं जिन्हें मंगलवार को होने वाले फेरबदल में प्रधानमंत्री की मंत्रिपरिषद से हटा दिया गया है।
प्रधानमंत्री ने इन दोनों के अलावा बी. के. हांडिक, एम. एस. गिल, कांतिलाल भूरिया, ए. साई प्रताप और अरुण एस. यादव के इस्तीफे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेज दिये हैं।

  ये है मनमोहन की नई टीम, देखिए पूरी सूची:

 
कैबिनेट मंत्री:
वी किशोर चंद्र देव (जनजातीय मामले और पंचायती राज)
बेनी प्रसाद वर्मा (इस्‍पात) 
दिनेश त्रिवेदी (रेलवे)
जयराम रमेश (ग्रामीण विकास)
 
राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार):
श्रीकांत जेना (सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्‍वयन, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्‍य मंत्री)
जयंती नटराजन (पर्यावरण एवं वन) 
पवन सिंह घाटोवार (पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास) 
गुरुदास कामत  (पेयजल एवं स्‍वच्‍छता)
 
राज्‍य मंत्री:
सुदीप बंदोपाध्‍याय (स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण)
चरण दास महंत (कृषि एवं खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग) 
 
जितेंद्र सिंह (गृह मंत्रालय)
मिलिंद देवड़ा (संचार एवं सूचना तकनीकी)
राजीव शुक्‍ला (संसदीय मामले)
 
प्रधानमंत्री ने निम्‍नलिखित मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है। 
कैबिनेट मंत्री

 
विलासराव देशमुख (सूचना एवं तकनीकी और भू विज्ञान) 
वीरप्‍पा मोइली (कंपनी मामले) 
आनंद शर्मा (वाणिज्‍य एवं उद्योग, कपड़ा मंत्रालय का अतिरि‍क्‍त प्रभार) 
पवन कुमार बंसल (संसदीय मामले, जल संसाधन का अतिरिक्‍त प्रभार) 
सलमान खुर्शीद (कानून एवं न्‍याय, अल्‍पसंख्‍यक मामले मंत्रालय का अतिरिक्‍त प्रभार)
 
राज्‍य मंत्री:

 
ई अहमद (विदेश मंत्रालय और मानव संसाधन विकास)
वी नारायणसामी (कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, पीएमओ) 
हरीश रावत (कृषि एवं खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग, संसदीय मामले) 
मुकुल रॉय (जहाजरानी) 
अश्विनी कुमार (योजना, विज्ञान एवं तकनीकी, भू विज्ञान)
 
प्रधानमंत्री ने इन मंत्रियों को त्‍यागपत्र भेज दिया है:
दयानिधि मारन 
मुरली देवड़ा 
बी के हांडिक 
एम एस गिल 
कांति लाल भूरिया 
ए साई प्रताप 
अरुण यादव 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें