शनिवार, 30 जुलाई 2011

रूखमों बाई माण्ड गायिकी प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केन्द्र स्थापित होगा रामसर में


माण्ड गायिका रूखमों का सपना होगा पूरा 

रूखमों बाई माण्ड गायिकी प्रशिक्षण एवं  अनुसंधान केन्द्र स्थापित होगा रामसर में 

बाडमेर थार की लता के रूप् में ख्यातनाम रही माण्ड गायिका स्व, रूखमों बाई की अन्तिम इच्छा एवं सपना श्री कृष्णा संस्था बाउमेर पूरा करेगा।संस्था रामसर में रूखमों बाई माण्ड गायिकी प्रशिक्षण एवं  अनुसंधान केन्द्र स्थापित करेगा।इसके लिऐं तैयारिया आरम्भ कर दी हैं।इस केन्द्र में माण्ड गायिकी की शिक्षा  लोक कलाकारों को प्रदान कर थार की लोक कला और संस्कृति को संरक्षित पखने के प्रयास किऐ जाऐंगे।
कृष्णा संस्था सचिव चन्दन सिंह भाटी ने बताया किथार की लता रूखमों की हार्दिक इच्छा थी कि थार में माण्ड गायिकी की परम्परा को आगे बढाया जाऐ।उम्र के अन्तिम पडाव में रूखमों बाई द्धारा प्रयास कर कुछ कलाकारों को माण्ड गायिकी सिखाना आरम्भ भी किया मगर शरीर ने साथ नही दिया।अलबता रूखमों की बहू हनीफा ने माण्ड गायिकी के कुद गुर जरूर सीखे।रूखमों की माता  तथा बहन अकलों माण्ड गायिकी में पारंगत हैं।
अनुसंधान तथा प्रशिक्षण केन्द्र में स्ािानिय मांगणियार लोक कलाकारो सहित माण्ड सीखने के इच्छुक प्राथियों को भी माण्ड गायिकी सिखाई जाऐगी।प्रशिक्षण केन्द्र का मुख्य उद्धेश्य थार की सांस्कृतिक लोक परम्परा तथा गायिकी का संरक्षण करना ताकि विश्व भर के लोक संगीत प्रेमियों के बीच थार के लोक गीत संगीत की जो पहचान कायम हुई हैं वो बरकरार रहे।उन्होने बताया कि प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित करने तथा सहयोग के लिऐ जिला कलेक्टर श्री गौरव गोयल को ज्ञापन देकर उनसे इस सम्बन्ध में चर्चा भी की गई।इस सम्बन्ध में माननीय मुख्यमंत्री महोदय को भी सहयोग के लिऐ निवेदन किया गया हैं ।
रामसर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित करने के प्रयास पुरजोर तरीके से किऐ जा रहे हैं।इस कार्य के लिऐ थार के लोक संगीत प्रेमियो का सहयोग अपेक्षित हैं।उन्होने बताया कि जल्द राज्य स्तरीय कमेटी का गठन किया जाकर इसे मूर्त रूप दिया जाऐगा।ताकि रूखमों बाई का माण्ड गायिकी के सरंक्षण के लिऐ देखा सपना साकार हो सके।इस पावन कार्य में प्रवासी ,अप्रवासी समस्त राजस्थानी संगीत प्रेमी किसी तरह की मदद करना चाहे तो उनका स्वागत हैं।राजस्थान की लोक संस्कृति और कला के सरंक्षण के लिऐ आप भी आगे आऐं।दिल खोल कर मदद करें ताकि एक गरीब किन्तु महान लोक गायिका का सपना पूरा हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें