रविवार, 10 जुलाई 2011

डकैतों का दो बहनों से गैंगरेप

अहमदनगर. अहमदनगर जिले के अकोले तालुका के अंतर्गत आने वाले वीरगांव में डकैतों द्वारा दो महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार करने और पांच वृद्ध महिलाओं को निर्वस्त्र करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।
बलात्कार की घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद डकैतों ने 15 लाख रुपए के गहने भी लूट लिए। पुलिस अधीक्षक कृष्णप्रकाश ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने पूरी वारदात को बेहद गंभीरता से लिया है और बहुत जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
बलात्कार की शिकार हुई दोनों महिलाएं सगी बहन हैं। चार दिन पहले ही उनके पिता का निधन हो गया था। जिसकी वजह से वे ससुराल से अपने घर आई हुईं थीं।
शुक्रवार की आधी रात करीब दस हथियारबंद डकैत घर में घुसे और उन्होंने पहले सभी महिलाओं को जमकर पीटा और बाद में चाकू का धाक दिखाकर सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। इस दहला देने वाली घटना से सदमे में आईं घर की अन्य वृद्ध महिलाओं बचाव के लिए पड़ोसियों तक को नहीं पुकार पाईं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब एक महीने से पूरे जिले में डकैतों ने आतंक मचा रखा है, परंतु पुलिस उनकी नकेल कसने में विफल साबित हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें