बुधवार, 6 जुलाई 2011

हैदराबादी लड़कियों पर अरब के शेखों की नजर

हैदराबादी लड़कियों पर अरब के शेखों की नजर
 

हैदराबाद। खाड़ी देशों के अमीर लोगों की नजरें अब हैदराबादी लड़कियों पर है। सूत्रों की मानें तो अरब देशों के शेख हैदराबाद की लड़कियों से से कॉन्ट्रैक्ट पर शादी रचाकर कई मुस्लिम लड़कियों को देश से बाहर ले जा रहे हैं और मतलब निकलने पर उन्हें देश में छोड़ दिया जाता है। इस तरह के कांट्रेक्ट को बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में एक काजी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने जांच के दौरान बताया कि हैदराबाद में कई मुस्लिम लड़कियों को अनुबंध के तौर पर शादी का बाहर ले जाया जा राहा है। इस शादी के लिए लड़की के परिवार को 50 हजार से लेकर 2 लाख रूपए दिए जाते है। पुलिस ने बताया कि इस केस में कई सारे बिचौलिए शामिल है जो विदेश से आए छात्रों को शादी के कॉन्ट्रेक्ट की जानकारी देते है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के तहत पूर्वी अफ्रीकी देशों से आए विदेशी छात्र पैसे खर्च कर के शादी करते है और कांट्रेक्ट खत्म होने पर उन लड़कियों को वापस देश में छोड़ दिया जाता है।

इस मामले में वक्फ बोर्ड के सहायक सचिव एम एस सामी ने बताया कि एक सादे पेपर पर लड़की से हस्ताक्षर लिया जाते हैं और उस कागज का प्रयोग शादी के तौर पर किया जाता है। उन्होंने कहा कि शादी कि कई जाली प्रमाण पत्र मिले है। सामी ने कहा कि इस तरह के निकाह हमारे अधिकार क्षेत्र में नही आते है और इन्हे कौन काजी करवा रहे हैं उनका कोई अता पता नहीं है।

गौरतलब है कि हैदराबाद पुलिस ने पिछले हफ्ते सूडान के एक छात्र को 16 साल की लड़की के साथ कॉन्ट्रैक्ट शादी रचाने के आरोप में पकड़ा था। लड़की ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई कि कुछ लड़को ने एक अपार्टमेंट में ले जाकर शादी की डील पक्की कराई। पुलिस ने जांच में पाया कि पीडित लड़की उस्मानिया विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें