शनिवार, 23 जुलाई 2011

नॉर्वे में कत्लेआम, 87 की मौत

नॉर्वे में कत्लेआम, 87 की मौत
 

ओस्लो। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय में हुए धमाको और उसके बाद यूथ कैंप पर हुई गोलीबारी में मरने वालो की संख्या करीब 87 पहुंच गई है। पुलिस का कहना है कि हमलों के आरोप में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले खबरें आ रही थी कि दोनों घटनाओं में 17 लोग मारे गए हैं लेकिन विदेशी मीडिया और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतकों की संख्या 87 तक पहुंच चुकी है। चरमपंथी संगठन अंसार अल जिहाद अल आलमी ने आतंकी हमलों की जिम्मेदारी ली है।

सूत्रों के मुताबिक ओस्लो में पीएम कार्यालय के पास जोरदार धमाका हुआ जिससे कई सरकारी इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं हैं। धमाके के बाद कई इमारतों में आग लग गई। ये धमाका ऎसे इलाके में हुआ है, जहां ज्यादातर सरकारी दफ्तर हैं। इस धमाके में नॉर्वे के प्रधानमंत्री येन्स स्टोल्तनबर्ग का दफ्तर और कई अन्य सरकारी इमारतों को खासा नुकसान पहुंचा है। धमाके में 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

उधर ओस्लो शहर के बाहर उटोइया द्वीप में एक लेबर पार्टी के यूथ कैंप पर एक अज्ञात युवक ने अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें करीब 80 लोगों के मारे जाने की खबर है। यह फायरिंग ओस्लो में हुए आतंकी हमले के बाद हुई।

नार्वे की लेबर पार्टी के प्रवक्ता ने फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान नहीं हो पाई है। हमलावर पुलिस की वर्दी पहने हुआ था। जिस वक्त फायरिंग हुई उस वक्त यूथ कैंप में 700 लड़के मौजूद थे। इन सभी की उम्र 14 से 18 के बीच है।



आतंकी हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह एक आतंकी हमला था। जिसमें कार बम का उपयोग किया गया। नॉर्वे की न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से दी खबर में कहा है कि धमाका कार में रखे नाइट्रेट के जरिए किया गया। कार को एक सरकारी इमारत से टकरा देने की बात भी कही जा रही थी। हमले के बाद इलाके को पूरी तरह से खाली करा दिया गया। पुलिस सूत्रों ने साफ कर दिया है कि यह एक आतंकी हमला है और जांच की जा रही है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें