बुधवार, 6 जुलाई 2011

उत्तर प्रदेश में दो नाबालिग लड़कियों से 5 पुलिस वालों ने किया रेप

झांसी. उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत चिंताजनक होती जा रही है। महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताज़ा मामले में लखीमपुर खीरी के तर्ज पर एक बार फिर वर्दी पर दाग लगा है। झांसी में मऊरानीपुर थाने के भीतर पांच पुलिस कर्मियों ने दो नाबालिग लड़कियों से गैंग रेप किया। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए मामले की जांच की बात कही है।

पीड़ित लड़कियों के मुताबिक उन दोनों को अपने दो दोस्तों के साथ ट्रेन पकड़नी थी। झांसी रेलवे स्टेशन पर दो पुलिसवालों ने इन लड़कियों को पकड़ लिया और दोनों लड़कों के साथ मऊरानीपुर थाने ले आए। थाने में लड़कों को तो बंद कर दिया, जबकि दोनों लड़कियों के साथ पांचों सिपाहियों ने रेप किया।  बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़कियां भी पुलिसवालों की ही बेटियां हैं। इनमें से एक की मां हेड कॉन्स्टेबल है और एटा में तैनात है, दूसरी लड़की भी पुलिसकर्मी की बेटी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें