शनिवार, 23 जुलाई 2011

दो बारों में छापा मार कर 26 लोगों को गिरफ्तार किया।

बंगलुरु. केंद्रीय अपराध शाखा पुलिस (सीसीबी) ने दो बारों में छापा मार कर 26 लोगों को गिरफ्तार किया।

इन 26 लोगों में 22 बार लड़कियां अश्लील हरकतें करते हुए पकड़ी गईं ,जबकि चार आदमियों को लड़कियों को अश्लील इशारे कर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
ये गिरफ्तारियां दो बारों,एसआर नगर स्थित 'फोर सीजंस बार',जिसके मालिक कर्नाटक महिला श्रमिक एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कोचर है और दूसरा मेख्री सर्कल के 'चेफ इन डिलक्स बार'से की गईं।
ये छापें गुरुवार रात को मारे गए। 'फोर सीजंस बार'के मालिक कोचर जो छापे के वक़्त बार में मौजूद नहीं थे,पहले भी इन आरोपों से इनकार कर चुके हैं कि लड़कियां बार में डांस करती हैं और ग्राहकों के साथ अश्लील व्यवहार में लिप्त है।
इन छापों के बाद दो निरीक्षकों- एसआर नगर पुलिस स्टेशन के बी राममूर्ति और सदाशिवानगर पुलिस स्टेशन के एसपी पांडुरंगा को अश्लील हरकतें रोकने में नाकाम रहने के आरोप में निलंबित कर दिया गया।
फोर सीजंस एसआर और चेफ इन डिलक्स बार सदाशिवानगर नगर पुलिस स्टेशन ले अधिकार क्षेत्र में आता है।
चेफ में रात 10.30 बजे छापे के दौरान सीसीबी टीम ने पाया कि लड़कियां झीनी कपड़े पहन कर ग्राहकों को लुभा रही थी।
पकड़ी गईं लड़कियों में से ज्यादातर उत्तर भारत और नेपाल से थी। जिन चार आदमियों को पकड़ा गया उनके नाम है शिमोगा के येलहनका निवासी एचएस सतिश (30),गंगानगर के जी रवि (38),लोगनाथन (39) और मनिकंता (26) दोनों तमिलनाडु से हैं।
दोनों बारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 (अश्लील हरकत) और कर्नाटक उत्पाद शुल्क अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें