गुरुवार, 23 जून 2011

भारतीय सैनिकों की हत्यारे को फांसी की सजा

भारतीय सैनिकों की हत्यारे को फांसी की सजा 
 

नई दिल्ली। मध्य अफ्रीकी देश कांगो में तीन भारतीय शांति सैनिकों की हत्या के मामले में सेना की अदालत ने एक छापामार को मृत्यु दंड और तीन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यहां सेना के सूत्रों ने बताया कि मेजर रेने जिंगी की अध्यक्षता वाली अदालत की पीठ ने माई माई गुट के इन छापामारों को पिछले साल अगस्त में भारतीय शांति सैनिकों की चौकी पर हुए जघन्य हमले में दोषी करार दिया। यह घटना उत्तरी किवू में हुई थी जब माई माई गुट के करीब साठ लड़ाकों ने हमला बोल दिया था। इस हमले में तीन भारतीय सैनिकों की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी और सात गंभीर रूप से घायल हुए थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें