शुक्रवार, 10 जून 2011

घरेलू विवाद में पत्नी के काटे कान व नाक


घरेलू विवाद में पत्नी के काटे कान व नाक
नागौर जिले के पांचौड़ी थाने के गुढ़ा भगवानदास गांव में गुरुवार दोपहर को एक व्यक्ति ने मामूली घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी के नाक व कान काट दिए।

महिला को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार गुढ़ा भगवानदास गांव में रहने वाले दूलीचंद भार्गव का गुरुवार सुबह अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया। घरेलू विवाद को लेकर हुए झगड़े ने मारपीट का रूप ले लिया। गुस्साए दूलीचंद ने पत्नी सुशीला देवी पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इस दौरान सुशीला देवी के नाक व कान कट गए। लहूलुहान हालत में महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां हालत में सुधार नहीं होने पर उसे नागौर रेफर किया गया। देर शाम को जिला चिकित्सालय में महिला बेसुध हालत में भर्ती थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पांचौड़ी थाने के हैड कांस्टेबल लीलाराम ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। महिला के बयान लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 37 वर्षीय सुशीला देवी मूल रूप से उज्जैन की रहने वाली है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें