सोमवार, 27 जून 2011

सऊदी अरब में सरेआम महिला का सिर काटा

सऊदी अरब में सरेआम महिला का सिर काटा 
 

रियाद। सऊदी अरब में श्रीलंकाई मूल की एक महिला को सरेआम मौत के घाट उतार दिया गया। रिजाना नफीक नामक इस महिला की देख-रेख में एक बच्चे की मौत हो जाने पर बतौर सजा बीच बाजार उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया। 

सूत्रों के मुताबिक नफीक को 2005 में चार महीने के बच्चे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि नफीक ने इन आरोपों से इनकार किया था। उसका कहना था कि उसने बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश की थी। 

डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रशासन द्वारा नफीक की उम्र 1982 दर्शायी गई है जबकि जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर वह 1988 में जन्मी थी। नफीक की मां रफीना ने बताया कि उसकी बेटी काम की तलाश में सऊदी अरब गई थी। वहां उसे छोटे बच्चे को संभालने का काम दिया गया। उस समय वह खुद एक बच्ची थी जो इस काम को करने में सक्षम नहीं थी। 

वहीं मानवाधिकर समूह ने मामला दायर करने के समय नफीक की गलत उम्र दर्ज कराने के लिए सऊदी प्रशासन की आलोचना की है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें