थाने परिसर में रेप के बाद की हत्या
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में निघासन थाना परिसर में एक नाबालिग लड़की का शव पेड़ पर लटका मिलने पर थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार निघासन थाना परिसर में सरकारी आवास बनाए जा रहे हैं। इसी क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक किशोरी सोनम का शव पेड़ पर लटका मिला। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया दुराचार के बाद लड़की की हत्या की गई।
उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ बलात्कार एवं हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए निघासन के थाना प्रभारी के अलावा डयूटी पर तैनात एक पुलिस निरीक्षक और हैडमोहरिर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। लड़की का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें