गुरुवार, 9 जून 2011

भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन बाबा रामदेव के अनशन के दौरान पुलिस कार्रवाईके विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका


भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन
बाबा रामदेव के अनशन के दौरान पुलिस कार्रवाईके विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
बाड़मेर दिल्ली के रामलीला मैदान में बाबा रामदेव के अनशन के दौरान की गई पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का पुतला जलाया।

विरोध प्रदर्शन के बाद महावीर पार्क में आम सभा आयोजित हुई। सभा का संचालन भाजपा के पूर्व वरिष्ठ महामंत्री संगठन वीर सिंह भाटी ने किया। जिलाध्यक्ष परबत सिंह ने कहा चार जून की घटना ने जलियावाला बाग कांड की याद दिला दी। मृदुरेखा चौधरी ने कहा कि सरकार ने शांतिपूर्वक चल रहे आंदोलन को लाठी के जोर से कुचला है। पीएम को इस घटना के बाद इस्तीफा दे देना चाहिए। पूर्व विधायक तगाराम चौधरी ने कहा की यह घटना निंदनीय है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वरूप सिंह ने कहा केंद्र सरकार दमनकारी नीति चला रही है। रतनलाल बोहरा, वीर सिंह भाटी, असरफ अली ने भी घटना की निंदा की। इस मौके पर नगर नेता बलवंत सिंह भाटी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह चूली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पहाड़ सिंह महेचा, रतन लाल बोहरा, एडवोकेट स्वरूप सिंह व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्राग सिंह सोढ़ा, हाकम सिंह, आदूराम मेघवाल, संपत बोथरा, प्रकाश सर्राफ, सुशीला मेहता, सुरेश मोदी, मदन लौहार, जगदीश खत्री, दिनेश विश्नोई, हेमाराम चौधरी, भरत शर्मा, हर लाल सिंह राजपुरोहित, स्वरूप सिंह खारा, टाबाराम मेघवाल, अगेंद्र मेघवाल, नूर मोहम्मद मौजूद आदि मौजूद थे।
 

शिव  उपखंड कार्यालय के आगे भाजपा के पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व पीएम डॉ.मनमोहन सिंह का पुतला जलाया।
 


जैसलमेर भाजपा नगर मंडल ने बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह का पुतला जलाकर रामलीला मैदान में अनशनकारियों पर पुलिस कार्रवाई का विरोध जताया। हनुमान चौराहा पर एकत्र भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा रामलीला मैदान में हुई कार्रवाई को शर्मनाक बताया। इसी के विरोध स्वरूप उन्होंने प्रधानमंत्री का पुतला भी जलाया।

नगर महामंत्री नवल चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री एवं यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से की गई इस अलोकतांत्रिक कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह हमीरा, नगरमंडल अध्यक्ष भगवानदास गोपा, जिला महामंत्री भंवरसिंह, मनोहरसिंह, अशोक भास्कर, ओमघांची, कमलसिंह, घनश्याम सोनी, ओम खत्री, नाथूसिंह गोगली, युवा नेता कंवराजसिंह चौहान, विमला वैष्णव, देवकी राठौड, गोदादेवी, हरिसिंह सोढा़, मगन सैन, मीना भाटी, अशोक सैन, सुभान चानिया, महेश पुरोहित, राजू भाटी, मनोहरसिंह, जगदीश हर्ष, रूपाराम, सवाईसिंह, आमसिंह, जिला मंत्री ओम सेवक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मोहनगढ़. कस्बे के मुख्य बाजार में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह का पुतला जलाया। 4 जून को रात्रि में रामलीला मैदान में बाबा रामदेव के अनशन स्थल पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को हिसांजनक बताया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रेमसिंह सुल्ताना, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रेवतसिंह सांखला, नरपतसिंह सांखला, बीजेपी नेता जगदीश प्रसाद गांधी, गायड़सिंह भाटी, मूलसिंह, प्रमोद शर्मा, लक्ष्मणसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें