गुरुवार, 23 जून 2011

मेड से गैंग रेप, प्लेसमेंट एजेंसी मालिक समेत दो गिरफ्तार

रानी बाग।। झारखंड से घरेलू कामकाज के लिए युवती यहां लाकर उसके साथ गैंगरेप का केस दर्ज हुआ है। पीडि़त लड़की ने वारदात के 16 दिन बाद पुलिस में कंप्लेंट दी। मामले में एक मुलजिम को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो फरार हैं। वारदात नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के रानी बाग इलाके में हुई। झारखंड की रहने वाली करीब 22 साल की युवती पिछले कई सालों से दिल्ली में घरेलू नौकरानी का काम कर रही थी।

फिर वह वापस अपने घर चली गई थी। पिछले साल उसे प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाले शिवराम और बामदेव नौकरी लगवाने के लिए दिल्ली ले आए थे। उसे मोती नगर के एक घर में काम पर लगा दिया गया था। लड़की के मुताबिक, 2 जून को ये दोनों बहाने से उसे रानी बाग इलाके में अपने घर ले गए थे।

वहां एक और व्यक्ति आ गया। तीनों ने उससे दुराचार किया। वारदात के बाद इन लोगों ने उसे धमकी दी कि किसी को इस बारे में बताया तो उसके लिए अच्छा नहीं होगा। इस डर से लड़की ने किसी को कुछ नहीं बताया। 18 जून को लड़की ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने उसकी कंप्लेंट लेकर उसका मेडिकल चेेकअप कराने के बाद रेप केस दर्ज कर लिया। शिवराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दोनों अभियुक्त फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें