रविवार, 26 जून 2011

मुख्यमंत्री का स्टेट प्लेन हुआ खराब



जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिस स्टेट प्लेन से जोधपुर आए थे और उसी में उन्हें लौटना था, लेकिन वह खराब हो गया है। स्टेट प्लेन में गड़बड़ी के कारण मुख्यमंत्री को मुंबई में होने वाली प्लानिंग कमिशन की बैठक में भाग लेने के लिए नियमित फ्लाइट से मुंबई जाना पड़ा।
मुख्यमंत्री गहलोत सोमवार सुबह अपने नियमित कार्यक्रमों में सुबह से ही लेट चल रहे थे। सुबह सर्किट हाउस में सुनवाई दो घंटे बाद भी शुरू नहीं हुई। सांगरिया में विवेक विहार की लांचिंग भी एक घंटे देरी से हुई।
फिर समारोह में मंत्रियों के भाषणों को काटना पड़ा और मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन आरंभ कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें आज मुंबई जाना है, प्लानिंग कमिशन की बैठक में भाग लेना है। स्टेट प्लेन खराब हो गया है इसलिए उन्हें नियमित फ्लाइट से मुंबई जाना पड़ेगा। बाद में मुख्यमंत्री ने अपना दूसरा कार्यक्रम फायर ब्रिगेड की स्काई लिफ्ट का लोकार्पण किया और दोपहर दो बजे सीधे एयरपोर्ट पहुंच कर मुंबई के लिए उड़ान भर ली।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें