मंगलवार, 7 जून 2011

बच्चा गर्भ में ही चुन सकेगा अपना नाम

बच्चे के जन्म के बाद उसके नाम की तलाश एक बड़ी समस्या है। क्योंकि हर पेरेंट्स अपने बच्चे का नाम यूनिक रखना चाहते हैं। लेकिन कई बार पेरेंट्स के आशाओं पर तब पानी फिर जाता है जब बड़े होने के बाद बच्चे को अपना नाम पसंद नहीं आता और पेरेंट्स को कोसने लगते हैं।

लेकिन अब पेरेंट्स को इस परेशानी से जूझने की जरूरत नहीं बल्कि एक नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से यह काम गर्भ में पल रहा बच्चा खुद करेगा।

दरअसल आईफोन कंपनी सेकी एक नई ऐप 'किक टु पिक' की मदद से बच्चा जन्म लेने से पहले ही खुद अपना नाम सिलेक्ट कर सकेगा। इस ऐप में बच्चों के हजारों नाम स्टोर हैं। इसमें पेरेंट्स अपने पसंद के नाम भी शामिल कर सकते हैं।

पेरेंट्स को करना बस इतना है कि फोन में ऐप स्टार्ट करके पेट पर लगाना है और बेबी की ओर से उस पर पैर मारने का इंतजार करना है। फोन बेबी की गतिविधियों पर नजर रखेगा। और जैसे ही बेबी पैर मारेगा वैसे ही ऐप बेबी द्वारा चूज किया गया नाम पेश कर देगा।

ऐप के क्रिएटर का कहना है यह टेक्नोलॉजी पैरंट्स की बच्चों के नाम को लेकर होने वाली टेंशन दूर हो जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें