सोमवार, 6 जून 2011

सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मनाया पर्यावरण दिवस


सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मनाया पर्यावरण दिवस

जैसलमेर सीमा सुरक्षा बल की 66वीं बटालियन में विश्व पर्यावरण दिवस आयोजित किया गया। समारोह के अंतर्गत सेक्टर मुख्यालय की 66 बटालियन एवं 100 वीं वाहिनी के अधिकारी एवं सभी जवानों ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर जवानों के साथ साथ महिलाओं व बच्चों ने भी विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए।

66 वीं वाहिनी के कमाण्डेंट ने बताया कि इस अवसर पर सभी वर्गों के सदस्यों ने बड़े उत्साह से कैम्पस, फैमली लाइन, एडम ब्लॉक एवं जवानों के रियासी इलाकों में साफ सफाई कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में पहल की। आयोजन को संबोधित करते क्षेत्रीय मुख्यालय उप महानिरीक्षक बलविंदरसिंह ने बताया कि पर्यावरण दिवस के साथ साथ इस इलाके में वृक्षारोपण एवं उनके रख रखाव पर पूरा ध्यान दिया जाए। ताकि हरित क्रांति को अपनाया जा सके।

रामगढ़ & कस्बे में स्थित 34वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वाहिनी के समादेष्टा पी.के. आनंद सहित कई अधीनस्थ अधिकारी व जवान उपस्थित थे। विश्व पर्यावरण दिवस की महत्ता बताते हुए समादेष्टा पी.के. आनंद ने सभी को एक एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण की बात कही। इस मौके पर वाहिनी के कार्मिकों द्वारा परिसर की साफ सफाई कर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण के बारे में जागरूक किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें