शुक्रवार, 24 जून 2011

मंत्रालय को नहीं पता देश का असली नाम!

मंत्रालय को नहीं पता देश का असली नाम! 

नई दिल्ली। हमारे देश को कितने नामों से जाना जाता है, हिंदुस्तान, भारत या इंडिया। लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय को खुद इस बात पर संदेह है कि देश का आधिकारिक नाम क्या है। आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना से यह खुलासा हुआ हआरटीआई कार्यकर्ता मनोरंजन रॉय ने सूचना के अधिकार के तहत गृह मंत्रालय से जानना चाहा कि हमारे देश के कई नाम हैं लेकिन आधिकारिक रूप से किस नाम से जाना जाता है।

रॉय की याचिका के जवाब मे गृह मंत्रालय ने कहा कि ऎसी कोई सूचना उपलब्ध नहीं है। अंग्रेजी में देश को इंडिया, हिंदी में भारत और उर्दू में हिंदुस्तान,कहा जाता है। मंत्रालय के जवाब से रॉय बेहद खफा हैं और वे इस मसले पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाले हैं। रॉय कहते हैं कि हमारी सरकार को देश का आधिकारिक नाम तक पता नहीं है। मैं अब देश का नाम जानने के लिए कोर्ट मे जनहित याचिका दायर करने वाला हूं।
भाषा का भी नहीं पता
रॉय ने जब मंत्रालय से भारत की राष्ष्ट्रीय भाषा के बारे में जानना चाहा तो मंत्रालय ने उन्हें इस बात पर भी मायूस किया। रॉय ने लिखा था कि संविधान के आर्टिकल 343 के अनुसार हिंदी देश की राष्ट्रभाषा है। और इसमें 15 भाषाओं को राजभाषा के तौर पर शामिल किया गया है। लेकिन गृह मंत्रालय कहा कि संविधन में भाषाओं का कोई उल्लेख नहीं है। 

1 टिप्पणी:

  1. Why all the news reporters are giving different information ?

    According to section 343 Hindi in devnagari script is an official language of state along with English.

    All 22 constitutionally recognsied langugages (including HINDI) are haveing same equal status.

    THERE IS NO NATIONAL LANGUAGE OF INDIA

    जवाब देंहटाएं