बुधवार, 15 जून 2011

ये जोड़ा जहां भी जाता है वहां थोड़ी ही देर में पहुंच जाती है 'मौत'...




लंदन.ब्रिटेन के वेस्ट मिडलैंड्स के रहने वाले जैसन और उनकी पत्नी जैनी केर्न्‍स लॉरेंस के नसीब में चैन से छुट्टियां बिताना नहीं लिखा है। 11 सितंबर 2001 के दिन दोनों न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहे थे और इसी दिन वहां वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला हुआ था। चार साल बाद 7 जुलाई 2005 के दिन वे फुरसत के लम्हे लंदन में बिता रहे थे।

इस दिन लंदन में आतंकवादियों ने सीरियल ब्लास्ट किए और 52 लोग मारे गए। इसके बाद दोनों ने पूर्व की ओर रुख करने का फैसला किया।

तीन साल बाद 26 नवंबर 2008 को वे भारत के मुंबई शहर में थे। यहां भी आतंकवादियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और ताज होटल पर हमला किया। फिर भी उनकी खुशकिस्मती थी जो वे हर बार बच गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें