गुरुवार, 23 जून 2011

बारां में बाढ़ के हालात, एक की मौत

बारां में बाढ़ के हालात, एक की मौत 
 

कोटा/बारां। राजस्थान में मानसून ने दस्तक दे दी है। झालावाड़ के रास्ते मानसून ने राज्य में दस्तक दी है। मानसून की पहली ही बारिश ने कई इलाकों में बाढ़ के हालात पैदा कर दिए हैं। बारां में बुधवार शाम से जारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। बारां के ऊनी में भारी बारिश के कारण एक मकान ढहने से एक महिला की मौत हो गई।

बारां शहर में आसपास के गांवों का पानी घुस गया है। करीब आधा दर्जन से ज्यादा मकान ढहने की खबर है जबकि सौ से ज्यादा दुकानों और मकानों में पानी घुस चुका है। सूत्रों के मुताबिक नदी-नालों की सफाई नहीं होने के कारण कोटा में भी बीती रात से बारिश जारी है। कोटा में अब तक 3 ईंच बारिश हो चुकी है। भारी बारिश के कारण कोटा बैराज के गेट खोल दिए गए हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें