शुक्रवार, 17 जून 2011

नगरपालिका चेयरमैन उषा जैन ने वार्डों का दौरा किया, समस्याएं सुनी










नगरपालिका चेयरमैन उषा जैन ने वार्डों का दौरा किया, समस्याएं सुनी

बाड़मेर शहर के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का जायजा लेने के उद्देश्य से नगरपालिका चेयरमैन उषा जैन ने गुरुवार को दूसरे दिन वार्ड संख्या 30, 31, 32, 34 व 40 का भ्रमण कर जनता से रूबरू हुईं। जैन के साथ नगरपालिका अधिकारी, कर्मचारी एवं संबंधित वार्ड पार्षद भी थे। जैन ने जनता की समस्याओं को सुन उनका मौके पर समाधान किया। इसके अलावा उन्होंने विकास कार्यों को लेकर वार्डवासियों से चर्चा की। वार्ड में हुए कार्यों की समीक्षा की-नगरपालिका की ओर से विभिन्न वार्डों में किए गए सड़क, नाली- नाला व रोड लाइट के कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ पार्षद हाजी दीन मोहम्मद, चौथी देवी, बलवीर माली, बाबू सिंह सहित नगरपालिका के आयुक्त बनवारी लाल भगत, अधिकारी एईएन सीएम खत्री, जेईएन सुरेश जैन, एसआई ओमप्रकाश व एओ अशोक शर्मा साथ थे।

भाजपा पार्षदों ने लगाया सौतेले व्यवहार का आरोप

भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि पालिका अध्यक्ष भाजपा वार्डों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं। वार्डों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था के बुरे हाल हैं। पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगरपालिका अध्यक्ष उषा जैन ने वार्ड संख्या 6,9,11 व 12 में तो भ्रमण किया लेकिन वार्ड संख्या 7,8 व 10 को छोड़ दिया। वार्ड सात की पार्षद सुंदर देवी, वार्ड संख्या आठ की पार्षद विमला जैन व वार्ड संख्या दस की पार्षद चंद्रा जैन ने बताया कि जनसमस्याओं को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष को कई बार अवगत कराया गया। मगर भाजपा पार्षदों के वार्डों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें