शुक्रवार, 10 जून 2011

"दिग्विजय को पागलखाने भेज दो अन्ना हजारे

नई दिल्ली । भ्रष्टाचार के खिलाफ जनलोकपाल बिल को को पास करवाने के लिए लड़ाई लड़ रहे समाजसेवी अन्ना हजारे ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा है। अन्ना ने शुक्रवार को कहा कि दिग्विजय को पुणे के पागलखाने भेज देना चाहिए।

गौरतलब है कि दिग्विजय अन्ना पर निशाना साधते हुए कहा था कि अन्ना के अनशन के पीछे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का हाथ है। और संघ ही अन्ना के अनशन को उकसा रहा है।

दिग्विजय को उन्हीं के अंदाज में जवाब देते हुए अन्ना ने कहा कि दिग्विजय को पुणे के मेंटल असाइलम में लॉक कर देना चाहिए। बाबा रामदेव के अनशन पर अन्ना ने कहा कि सरकार को अपनी जिद छोड़नी चाहिए और रामदेव से बातचीत करनी चाहिए। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें