शनिवार, 18 जून 2011

भूमि विवाद को लेकर हुए फायर में एक घायल

भूमि विवाद को लेकर हुए फायर में एक घायल 
भीनमाल निकटवर्ती कूकावास गांव में भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने शुक्रवार सवेरे बंदूक से फायर कर दूसरे व्यक्ति को घायल कर दिया, जिसे घायलावस्था में गुजरात रेफर किया गया। थानाधिकारी सुमेर सिंह राठौड़ ने बताया कि कूकावास निवासी कालू सिंह पुत्र तगसिंह भोमिया राजपूत, जोधपुर हॉल सांचौर निवासी पीराराम पुत्र वेनाराम चौधरी व पुर निवासी भागीरथ राम विश्नोई के बीच भूमि विवाद चल रहा था। शुक्रवार सवेरे करीब साढ़े नौ बजे भागीरथ विश्नोई व उसकी पत्नी, पीराराम चौधरी और कालू सिंह के बीच बोलचाल हो गई। इस दौरान भागीरथ विश्नोई ने कालू सिंह के ललाट पर बंदूक से फायर कर दिया। घायल अवस्था में कालू सिंह को भीनमाल के राजकीय अस्पताल लाया गया। जहां से उपचार के लिए गुजरात रेफर किया गया। कालू सिंह के पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पीराराम चौधरी को गिरफ्तार किया। जबकि भागीरथ व उसकी पत्नी फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक जयपाल सिंह यादव ने राजकीय अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें