रविवार, 26 जून 2011

नंगे नहाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया

लंदन के साउथ वेल्स की होसिली बीच पर 20 जून को चार सौ लोगों ने एक साथ नंगे होकर स्नान किया और नंगे नहाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। ये लोग दुनिया के अलग-अलग भाग से यहां जमा हुए और नंगे होकर इस विश्व रिकॉर्ड में भागीदार बने।

इस स्नान के आयोजकों और इसमें भाग लेने वाले लोगों का मानना है कि इससे पहले कभी इतने लोगों ने नंगे होकर स्नान नहीं किया। उन्होंने बताया कि इससे पहले 250 लोगों ने एक साथ नंगे होकर स्नाना किया था, लेकिन इस बार इन्होंने 400 लोगों के साथ नया रिकॉर्ड बनाया है।

इस चर्चित स्नान में भाग लेने वाले लोग सोमवार सुबह से ही साउथ वेल्स की होसिली बीच पर पहुंच गए और सुबह ठीक आठ बजे इन्होंने अपने कपड़ों को लगभग फाड़ते हुए पानी में छलांग लगा दी।

इन लोगों की मस्ती जल्द ही आहों में बदल गई, क्योंकि बीच का पानी काफी ठंडा था, लेकिन फिर भी इन लोगों ने नंगे होकर स्नान करने का जमकर मजा लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें