गुरुवार, 16 जून 2011

5 महीने तक युवती के साथ किया गैंगरेप, बनाई ब्लू फिल्म

रांची। पश्चिम सिंहभूम चाईबासा की एक आदिवासी लड़की फनकिया चंपिया की अश्लील फिल्म दिल्ली में बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त युवती के साथ लगातार पांच माह तक लोगों ने दुष्कर्म किया और नंगी तस्वीरें उतारी। रांची भागकर आई उक्त युवती ने 12 जून को चुटिया थाना में धारा 366 ए, 376 जी, 368 और 372 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिकी में दिल्ली के विनोद त्यागी और अनिल जायसवाल को आरोपी बनाया गया है। पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि वह 11 साल की उम्र से पूजा प्लेसमेंट सेंटर में काम कर रही थी। इसी वजह से उसने अनिल जायसवाल और विनोद त्यागी को पहचान लिया। दोनों का मालिक दिनेश के यहां आना जाना था।

मिन्नत कर भागी : पीड़िता ने बताया कि शारीरिक शोषण के क्रम में एक आदमी से उसने छोड़ देने की मिन्नत की। उस आदमी ने उसकी मदद करते हुए उसे वहां से भागने का मौका दे दिया। कैद से निकलने के बाद उसने दिल्ली में रह रही अपनी सहेली को फोन पर पूरी जानकारी दी। सहेली ने खूंटी में रहने वाले पति रमेश को पूरी जानकारी दी। इसके बाद उसे रमेश व बामदेव राम उर्फ रामजी ने लाया।

रांची लामहाराज के पास लेकर गया। बामदेव उसे लेकर नियेल तिर्की को लेकर गए। नियेल तिर्की ने पूरे मामले की जानकारी वरीय पुलिस अधिकारियों को दी और थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

युवती ने बताई आपबीती

दर्ज प्राथमिकी में युवती ने बताया कि वह दिल्ली में पूजा प्लेसमेंट सेल में नौकरानी का काम करती थी। वह छुट्टी लेकर घर आई थी। 20 जनवरी को वह दिल्ली जाने के लिए अपने गांव बड़नासा से रांची शाम में पहुंची। इसके बाद वह पैदल रांची रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकली। जब वह मुंडा चौक पहुंची, तो रास्ते में एक सेंट्रो कार रुकी। इसमें से दो लोग उतरे और जबरन उसे कार में बिठा लिया। कार के अंदर भी दो लोग बैठे थे।

इसके बाद कार से दिल्ली ले गए। रास्ते में सभी ने तीन दिनों तक दुष्कर्म किया। दिल्ली पहुंचने के बाद पहले उसे मोतीनगर फिर करोलबाग स्थित एक कमरे में रखा गया, जहां बाहर से आने वाले और उक्त चारों ने पांच महीने तक दुष्कर्म किया। साथ ही, शारीरिक संबंध बनाते समय वीडियो रिकॉर्डिग भी की और अश्लील तस्वीरें उतारी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें