रविवार, 5 जून 2011

आग बरसने लगी थार में,तापमान 47.5 डिग्री से उपर पहुंचा


,आग बरसने लगी थार में,तापमान 47.5 डिग्री  से उपर पहुंचा

बाडमेर। थार में मौसम की मार से लोग परेशान हो गए है। भीषण गर्मी के बाद आज  मौसम और भी बिगड गया। गर्मी के साथ लू, लाय और आंधी मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर का तापमान 47..5 से उपर पहुंचा,लोग बेहाल हो गए.दोपहर से शाम तक भीषण गर्मी ने लोगो को घरो मई ही रहने को मजबूर कर दिया. छांव में भी लोग पसीने से तरबतर हो रहे थे। धूप में लू के थपेडे अंगारों की तरह लग रहे थे।आज सुबह से ही पारा चढा हुआ था। दोपहर में लू चलनी शुरू होने से हवा आग बरसाने लगी। इसी दौरान आंधी शुरू होने से धूल के गुबार उठने लगे।  मौसम के इस बिगडे मिजाज के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था।
कूलर पंखे जवाब देने लगे हं। दुपहिया वाहन चालकों के लिए मुंह ढके बिना वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। शहर के मुख्य बाजार में दिन में भी सन्नाटा पसरा रहता है।
बाडमेर में गत दो दिन से चल रही धूल भरी आंघियों से जन जीवन प्रभावित हुआ है। इसी के साथ लू का प्रकोप जारी रहने से दोपहर में ग्रामीणों ने घरो से बाहर निकलना बंद कर दिया है। ग्रामीण इलाकों में तेज हवाओं के साथ आंधी चलने से
आवागमन व्यवस्था भी प्रभावित हुई।
लू की लपटों से राहगीर परेशान है। कूलर पंखो से गर्म हवाएं चली। दोपहर में लोग घरों व छाया में बैठे रहे। गर्मी के तेज प्रकोप से मौसमी बीमारियों से पीडितों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है।
लू तापघात को लेकर किए प्रबंध
बढते तापमान व लू तापघात की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रबंध किए है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अघिकारी डा. गणपतसिंह राठौड ने बताया कि सभी चिकित्सा संस्थानों पर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवा दी गई है। चिकित्सकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने अपील की है कि गर्मी से बचाव करें। नंगे बदन नहीं रहे। छाया वाले स्थान में रहें। घर से खाली पेट नहीं निकले। ठण्डे जल व शीतल पेय का सेवन लगातार करते रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें