शुक्रवार, 17 जून 2011

15 वर्षीय लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया है।


ठाणे जिले के सावरोली में पुलिस ने 16 वर्षीय एक लड़के को कथित तौर पर 15 वर्षीय लड़की का बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पीड़ित और आरोपी दोनों आश्रम स्कूल में पढ़ते थे। यह एक आवासीय स्कूल है जो विशेष तौर पर आदिवासी इलाकों में चलाया जाता है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, लड़के ने पिछले साल स्कूल के महिला छात्रावास में लड़की के साथ कई बार बलात्कार किया।  पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने दो दिन पहले ही एक बच्ची को जन्म दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें