सोमवार, 27 जून 2011

मुंबई में रेव पार्टी करते 150 गिरफ्तार

मुंबई में रेव पार्टी करते 150 गिरफ्तार 
 

मुंबई। मुंबई के कर्जत इलो में रेव पार्टी करते हुए पुलिस ने 150 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों से बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुआ है।

रविवार रात कुछ लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस की टीम कर्जत इलाके में छापा मारा। जहां पर रात 11 बजे के बाद जोर शोर से रेव पार्टी चल रही थी। पार्टी में कई युवक युवतिश्यां नशे की हालत में बेसुध पड़े थे। पुलिस ने करीब 150 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे भारी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद किया गया है। पकड़े गए लोगों में ज्यादा रईस घरों के बच्चे हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें