मंगलवार, 31 मई 2011

दस सालों से पागलखाने में है राज किरण

दस सालों से पागलखाने में है राज किरण
 

मुंबई। फिल्मी दुनिया कितनी बेदर्द होती है इसका उदाहरण है राज किरण। अर्थ जैसी सार्थक व गंभीर फिल्म में काम कर चुके राज किरण पिछले दस सालों से अमरीका के अटलांटा स्थित एक पागलखाने में भर्ती है। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि इस मुश्किल घड़ी में उनके अपनों ने ही साथ छोड़ दिया है। इन दस सालों के दौरान राज किरण की मौत की भी खबर उड़ी।

यह अफवाह खुद राज किरण के दोस्तों ने ही उड़ाई लेकिन सुभाष घई की फिल्म कर्ज में राज किरण के साथ काम कर चुके ऋषि कपूर को इस बात पर विश्वास नहीं हुआ और उन्होंने राज किरण का पता लगाने का फैसला किया। कपूर को हालिया अमरीकी यात्रा के समय राज किरण के बारे में पता चला। जब ऋषि कपूर राज किरण के भाई गोविंद मेहतानी से मिले तो पता चला कि राज अटलांटा के पागलखाने में भर्ती है। सूत्रों के मुताबिक किरण राज को उनकी पत्नी और बेटे ने धोखा दिया था। तब से वह डिप्रेशन में चले गए थे। बॉलीवुड के सितारों के इस तरह के हश्र का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहल परवीन बॉबी का भी यही हाल हुआ था। डिप्रेशन की शिकार परवीन की लाश उनके घर से मिली थी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें