मंगलवार, 31 मई 2011

देह व्यापार मामले में 6 महिलाओं समेत दो जवान गिरफ्तार

लुधियाना। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने जिस्मफरोशी के एक अड्डे को बेनकाब किया है। पुलिस ने यहां से अड्डा संचालिका सहित छह महिलाओं और दो जवानों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों ग्राहक सेना के जवान हैं और दोराहा में तैनात हैं। दोनों 4 इंजीनियर रेजिमेंट के जवान हैं। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी की सूचना रेजिमेंट को भेज दी है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम फौजी कालोनी, शेरपुर निवासी बसंती, सूआ रोड निवासी प्रियंका देवी, शेरपुर रोड निवासी टिंकू देवी, ग्यासपुरा फाटक निवासी मालती देवी, ईश्वर मार्केट फोकल प्वाइंट निवासी उषा व बैलूर, तमिलनाडु निवासी अरुण कुमार और आंध्रप्रदेश के कबीलापुर का रहने वाला निवास हैं। अरुण कुमार और निवास सेना के जवान हैं।

बसंती जिस्मफरोशी के अड्डे की संचालिका है। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस को सूचना मिली थी कि फौजी कालोनी निवासी महिला बसंती अपने घर में जिस्म फरोशी का अड्डा चलाती है। सूचना पर पुलिस ने रविवार रात छापा दे मारा। पुलिस न अड्डे से उक्त आरोपियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ के अनुसार बसंती ग्राहकों से मोल भाव खुद करती थी। ग्राहकों से मिलने वाले रुपयों में से आधा हिस्सा खुद रख लेती थी, जबकि आधा हिस्सा लड़कियों को देती थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें