शनिवार, 29 जनवरी 2011

पाकिसतानी पशुओं से तारबन्दी की सुरक्षा को खतरा


पाकिसतानी पशुओं से तारबन्दी की सुरक्षा को खतरा
 पशुओं की आड में घुसपैठ की सम्भावना सें इन्कार नही

बाडमेर भारत पाकिस्तान के मध्य होने वाली फ्लैग मीटिंगों में सीमा सुरक्षा बल द्घारा पाकिस्तानी रेंजरों के सामनें बार बार पाकिस्तानी सरहअ पर आवारा पशुओं  के विचरण का विरोध करने के बावजूद पाकिस्तानी सरहद पर सेकउो की तादाद में आवारा  पशुओं विचरण कर भारतीय सरहद में धुस जाते हैं।पाकिस्तानी रेंजरों पर भारत कें सख्त ऐतराज के बावजूद आवारा पशुओं  को रोकने के किसी प्रकार के इन्तजाम नही किऐं ।वहीं पाकिस्तानी खुफिया ऐजेंसी आई एस आई द्घारा पुशुओं की आड में घुसपैइ और तस्करी की सम्भावना सें इन्कार नही किया जा सकता। भारत पाकिस्तान सरहदी क्षैत्र केदौरे पर गयें संवाददाता नें पाकिस्तान की तरफ भारतीय तारबन्दी के पास पाकिस्तानी  पशुओं कों विचरण करते देख उन्हे कैमरें में कैद किया।भारत पाकिस्तान के मध्य सीमा सुरक्षा बल और पाक रेंजरों के मध्य नियमित रूप सें होने वाली फ्लैग मीटिंगों में सीमा सुरक्षा बल द्घारा पाकिस्तानी सीमा की और सें आवारा   पशुओंकें भारतीय सरहद में घुसनें का कई र्मतबा विरोध जताया गया।भारतीय विरोध के जवाब में पाकिस्तानी रेंजर अक्सर माफी मांग अगली बार गलती सुधारनें का वादा कर देते हैं।इसके बावजूद पाक रेंजर अपनी सरहद पर आवारा पुओं कों रोकने की बजाऐं भारतीय सीमा में खदेड देतें हैं।सीमा सुरक्षा बल के सूत्रों नें बताया कि पाक की ओर सें सैकडों की तादाद में आवारा  पशु तारबन्दी पार कर भारतीय सरहद में घुस जाती हैं।पाकिस्तानी खुफिया ऐजेंसी आई एस आई द्घारा  पशुओं की आड में धुसपैठ सें इन्कार नही किया जा सकता वही बार बार पुओं कें तारबन्दी पार कर आनें से तारबन्दी को भी नुकसान पहुॅच रहा हैं।दन्होनें बताया कि सीमा सुरक्षा बल द्घारा मीटिंगों में कई बार विरोध दर्ज कराया गया।इसके बावजूद पाक सीमा सें पाक पशुओं  का आनें का क्रम थम नही रहा।इससें तारबन्दी की सुरक्षा कों खतरा होने के साथ ही धुसपैठ की सम्भावना भी रहती हैं।हालांकि सरहद पर सीमा सुरक्षा बल कें जवान मुश्तैदी सें सरहद की हिफाजत में चाक चौबन्द होकर चौकसी में जुटे हैं।फिर भी पाकिस्तान की इन हरकतों को नजर अन्दाज नहीं किया जा सकता।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें